Categories: Faridabad

अब फरीदाबाद में नहीं बचेंगे घोटाले करने वाले लोग, बिलों की होगी जाँच

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट और बिल की जांच होगी। मुख्य कार्यकारी. अधिकारी डा. गरिमा मित्तल ने इस बाबत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इसकी जांच कराकर सप्ताहभर में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

समाजसेवी विष्णु गोयल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजी शिकायत में बताया है कि पेरीफेरल रोड का वर्क अलाट 2018 में हुआ था। करीब 109 करोड़ इसकी अनुमानित लागत थी।

इसका काम पूरा नहीं किया गया।अब नाले, फुटपाथ व इंटरलाकिंग टाइलों के बचे हुए काम को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है। इसमें गड़बड़ी की आशंका है।

इन सभी काम के एस्टीमेट, बिल की जांच होगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। सेंक्टर-21ए डब्ल्यूसीआरए के प्रधान गजराज नागर भी घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने की बाबत शिकायत दर्ज करा चुके हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना केंद्र सरकार की है। इसलिए अब इसकी निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय से हो रही है।

इसकी जांच स्टेट विजिलेंस भी कर रही है। विधायक नीरज शर्मा भी इस मामले को उठा चुके हैं। इसके अलावा अनखीर चौक से बड़खलफ्लाईओवर तक सड़क दो बार टूट चुकी है।

दो करोड़ की लागत से बनाए गए 10 स्मार्ट टायलेट आज भी कंडम हैं। निवर्तमान उपमहापौर मनमोहन गर्ग ने ये मामला कई बार उठाया था ।

सेक्टर-21ए में इंटरलाकिंग टाइलें घटिया लगाई गई हैं, लगाने के कुछ दिन बाद खराब हो गई। गांधी कालोनी के सामने पेरीफेरल रोड अधूरी पड़ी है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago