Categories: Faridabad

फरीदाबाद में प्रशासन की खुल रही है पोल, सामने आ रहे हैं ऐसे काम

फरीदाबाद को भले ही स्मार्ट सिटी का नाम क्यों ना दे दिया हो परंतु इसमें अभी बहुत सी ऐसी कमियां हैं जिन्हे सुधारना बेहद आवश्यक है। आपको बता दें कि खेड़ी जसाना रोड, सेक्टर-88 के सामने मुख्य सड़क की हालत खराब होने से हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यहां अमौलिक रिहायशी सोसायटी तक तो सड़क ठीक बनी हुई है, लेकिन इससे आगे की जर्जर है।

सबसे अधिक दिक्कत आसपास सोसायटी में रहने वाले लोगों को भी हो रही है। ग्रेटर फरीदाबाद की दर्जनों सोसायटी और दो दर्जन से अधिक गांव को जाने वाली ये मुख्य सड़क है।

खेड़ीपुल से जसाना और फिर मंझावली तक जाने वाली यह अतिव्यस्त सड़क है। रोज हजारों वाहन चालक आवागमन करते हैं।

इनसे दोपहिया वाहनों के फिसलने का डर लगा रहता है। सेक्टर-88 में आरपीएस सवाना और आरपीएस औरिया सहित कई सोसायटी हैं, जहां पांच हजार परिवार रहते हैं।

बड़े वाहन भी आते-जाते हैं। आटो गुजरते हैं। ऐसे में वाहन पलटने की आशंका बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जर्जर सड़क के नीचे के पत्थर आ गए हैं।

वर्षा होते ही यहां काफी जलभराव हो जाता है, जिसकी वजह से वाहन चालकों का आवागमन कठिन हो जाता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago