Categories: Faridabad

हवाई जहाज में नौकरी का दिया झांसा, फरीदाबाद पुलिस ने आरोपियों का किया ये हाल

देशभर लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमे साइबर ठग सबसे आगे चल रहा है। वहीं प्रशासन की इतनी सख़्ती के बावजूद ऐसे खबर सामने आ रहे है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर देशभर में 335 वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान यूपी स्थित बिजनौर निवासी ललित, संभल निवासी मोहम्मद फईम और दिल्ली स्थित दरियागंज निवासी मुतीब अहमद, मोहम्मद फैयाज व शहबाज अहमद उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस अन्य दो ठगों की भी तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि 24 जून को साइबर पुलिस थाना एनआईटी में सुभाष ने बताया था कि उसने एयरलाइन में नौकरी के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। आरोपियों ने उससे 6.80 लाख रुपये ठग लिए।

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू की गई। साइबर टीम ने पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया।

सबसे पहले आरोपी मुतीब तथा फैयाज को 27 जून को दिल्ली शाहदरा के एक कॉल सेंटर से गिरफ्तार कर आठ दिन की रिमांड पर लिया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर 3 जुलाई को आरोपी फईम तथा शहबाज को गिरफ्तार कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। आखिर में ललित को 9 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि अब तक आरोपियों के 7 खातों से 50 लाख से अधिक का लेन-देन पाया गया है। इस हिसाब से सभी वारदात में करोड़ों की ठगी का अंदेशा है। जांच अभी जारी है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago