Categories: Faridabad

फरीदाबाद में रेहड़ी वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, प्रशासन ने दी इसकी अनुमती

फरीदाबाद में जब भी किसी सड़क को लेकर कोई बड़ा बदलाव होता है तो उसका असर सबसे पहले रेहड़ी वालों पर पड़ता ही पड़ता है। आपको बता दें बस स्टैंड, खट्टर चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग और सोहना चौक पर लगने वाले रेहड़ी-पटरी वालों को हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी जगह दे दी गई है।

इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खट्टर चौक, बस स्टैंड चौक, सोहना चौक, पुलिस चौकी, बस स्टैंड चौक आदि जगहों पर सुबह-शाम रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती थी।

जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जाम के कारण लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में 15 मिनट का समय लग जाता था।

इसको लेकर पुलिस द्वारा अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की नियुक्ति की गई थी। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसे लेकर पिछले दिनों एसीपी ट्रैफिक विनोद ने एनएचएआई को पत्र लिखकर उनसे जगह मांगी थी

ताकि ऑटो चालकों और रेहड़ी-पटरी वालों को शिफ्ट कर सके। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पुलिस ने सभी रेहड़ी-पटरी वालों को बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी जगह दी है।

पुलिस ने बताया कि रेहड़ी-पटरी वालों को हटाकर फ्लाईओवर के नीचे जगह दे दी गई हैं। जल्द ही हाईवे पर बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो चालकों के लिए भी जगह निर्धारित कर दी जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago