Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद आ रहे प्रधानमंत्री को रास्ते में दिखेगा सड़कों का ये हाल

फरीदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के चलते सभी कार्यों को तेजी से बढ़ा दिया गया है। चाहे वह कार्य बिजली विभाग से जुड़ी हो या सड़क निर्माण कार्य से सभी तेजी से अपने कार्य को पूरा कर रहे हैं।

परंतु कहीं ना कहीं बाकी अन्य कार्यों में भी प्रशासन अभी भी काफी पीछे चल रही है आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को अमृता हॉस्पिटल का शुभारंभ करने के लिए मौजूद होंगे जिसके चलते हर तरफ साफ सफाई किया जा रहा है।

लेकिन जिस रास्ते प्रधानमंत्री आएंगे वह काफी खस्ता हालत में है और सड़क किनारे काफी गंदगी भी भरी हुई है। आपको बता दें यहां पर जिक्र किया जा रहा है ग्रेटर फरीदाबाद के उस सड़क का जिससे होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हॉस्पिटल तक आएंगे।

लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही है की देश के प्रधानमंत्री जिन सड़कों से आएंगे वह सड़क कई जगहों से टूटी हुई है इन्हीं सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हुए पड़े हैं और इनके अलावा आवारा पशुओं के गोबर भी देखे जा रहे हैं।

जिसके कारण स्मार्ट सिटी के रोड काफी बुरी हालत में दिखाई पड़ रहे हैं। यदि इन कार्यों की शुरुआत एक तरफ से शुरू की गई तो इसे साफ करने में भी काफी लंबा समय लग सकता है जिसकी वजह से प्रशासन को जल्द से जल्द कार्य शुरू कर देना चाहिए।

आपको बता दें की प्रधानमंत्री के आने पर ग्रेटर फरीदाबाद को काफी अच्छा लुक देने का प्रयास किया जा रहा है। पक्की सड़कें बनाई जा रही हैं और सड़कों पर लाइटें भी लगाई जा रही हैं।

इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा काफी जगहों पर ट्रांसफार्मर भी लगाए जा चुके हैं सभी विभागों द्वारा अपना सारा कार्य जल्द से जल्द संपन्न करने की होड़ लगी है। वही कुछ कार्य ऐसे ही भी है जिन पर प्रशासन को ध्यान देने की अत्यंत आवश्यकता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago