Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में दिखी रेलवे प्रशासन की लापरवाही, स्टेशन पर धूल खा रही है टिकट मशीनें, लम्बी लाइन में खड़े हैं लोग

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मेट्रो जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, लेकिन अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। भारतीय रेल यात्रियों को कई सुविधाएं तो देता लेकिन ये सुविधाएं यात्रियों को मिल नहीं पाती हैं।

ऐसी ही एक ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा है। इस मशीन का उपयोग करने के लिए रेलवे द्वारा एटीवीएम कार्ड बनाया जाता है।

कार्ड की मदद से कोई भी यात्री बिना लाइन में लगे अनारक्षित रेल टिकट बुक कर ट्रेन में यात्रा कर सकता है। स्टेशन के अधिकारियों इस सुविधा को गंभीरता से लिया नहीं, क्योंकि स्टेशन पर तीन टीवीएम मशीनें बंद पड़ी हैं।

देखरेख के अभाव में मशीनों पर ट्टी जम गई है। ओल्ड रीदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन त हजार से अधिक यात्रियों का वागमन होता है। इसमें सबसे अधिक यात्री जनरल टिकट खरीदते हैं।

टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर यात्रियों की भीड़ भी लग जाती है। इस कारण टिकट मिलने में देरी से ट्रेन छूटने का भय बना रहता है। काउंटर की भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर एटीवीएम मशीनें लगाई गईं थीं।

लेकिन, इसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। जबकि मशीन की सहायता से यात्री खुद टिकट ले सकते हैं। इसके लिए स्मार्ट कार्ड यात्रियों के पास होना चाहिए।

स्मार्ट कार्ड भी स्टेशन पर ही मिलने थे, लेकिन स्टेशन परिसर पर कहीं भी स्मार्ट कार्ड नहीं मिल रहे हैं। मशीन मेट्रो टिकट मशीन जैसे ही काम करती है।

टिकट लेने के लिए यात्रियों को कहां से कहां तक यात्रा करनी है, यह अंकित करना होता है। इसके बाद स्मार्ट कार्ड को मशीन में डालने के बाद किराया कट जाएगा।

मशीन से खरीदी गई टिकट पर किराए में छूट भी मिलती है। स्टेशन पर दो मशीनें स्टेशन की इमारत के पहले फ्लोर पर बने टिकट काउंटर के पास और एक मशीन स्वचालित सीढ़ियों के पास बने टिकट काउंटर के पास पड़ी है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago