Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के VIP इलाके में बना सार्वजनिक टॉइलेट का है ये हाल, क्या बनवाने वाले अधिकारी कर सकेंगे इसे इस्तेमाल

सेक्टर-21 के बाजारों में कई टॉइलट हैं, लेकिन आप इनका इस्तेमाल नहीं कर सकते। ऐसा नहीं कि कोई रोकेगा, बल्कि आपका मन ही नहीं मानेगा, क्योंकि सफाई इन शैचालयों के कोने में भी नजर नहीं आती है।

एनबीटी की टीम जब यहां के मे बाजार में पहुंची तो टॉइलट की स्थिति खराब मिली। इनमें सीट टूटी थीं। स्मार्ट टॉइलट भी बंद थे। सेक्टर-21ए के दुकानदारों ने बताया कि कई साल पहले मोबाइल टॉइलट सेटअप लगाए गए थे, लेकिन उनमें सफाई नहीं होती है।

इनमें कचरा भरा रहता है। लिहाजा कोई इनका इस्तेमाल नहीं करता है। दुकानदारों और ग्राहकों दिक्कत होती है। सेक्टर-21 शहर का पॉश इलाका है।

इसके सेक्टर-21ए वाले हिस्से में नगर निगम ने स्मार्ट टॉइलट बनाए गए हैं, लेकिन इनकी स्थिति देखकर कोई स्मार्ट कहने की भूल नहीं करेगा। सेक्टर-21बी, सी और डी के बाजार में तो सार्वजनिक शौचालय ही नहीं है।

मार्केट असोसिएशन के लोगों का कहना है कि टॉइलेट के संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

बाजार में खरीदारी करने आई महिला ग्राहकों का कहना है कि यदि इमरजेंसी महसूस होती है तो शॉपिंग बीच में छोड़कर घर जाना पड़ता है। यहां की अधिकतर दुकानों में काम करने वाली महिलाओं को ज्यादा दिक्कत होती है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago