
हरियाणा रोडवेज की बसों के सभी रूटों पर मंगलवार से ई-टिकटिंग की ट्रायल शुरू होगी । हर रूट की बस में दो कंडक्टर भेजे जाएंगे।
एक कंडक्टर सामान्य तरीके से टिकट काट कर यात्रियों को देगा और दूसरा कंडक्टर ई-टिकट मशीन से टिकट काट कर देगा। ऐसा देखने में आया है कि कई बार हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर कई बार यात्रियों को टिकट नहीं देते हैं ।
इसके अलावा किराया लेकर अपने जेब में रख लेते हैं। । कुछ कंडक्टर बस से उतरने वाले यात्रियों से उनकी टिकटों को वापस ले लेते हैं और आने वाले यात्रियों को पैसे लेकर दे देते हैं।
इस तरह से विभाग का घाटा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रह है। इस घाटे पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग ने ई-टिकट की योजना लागू करने का फैसला लिया है।
हरियाणा रोडवेज के डिपो निरीक्षक नानक चंद का कहना है कि अब इस का सभी रूटों पर मंगलवार से लेकर 30 जुलाई तक ट्रायल किया जाएगा। सभी रूटों पर दो-दो कंडक्टर भेजने की व्यवस्था की गई है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…