Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद का ये इलाका सीधा जुड़ेगा नेशनल हाईवे से, इन लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात

नैशनल हाइवे से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड (बाईपास रोड) को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। फिलहाल तारकोल से बनी हुई इस सड़क को सीमेंटेड हार्ट बनाया जाना है।

जिस पर सिंचाई विभाग लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सड़क का डिजाइन तैयार कराया जा रहा है, जिसके बाद इसका निर्माण करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें कि बल्लभगढ़ में नैशनल हाइवे को बाईपास रोड से कनेक्ट करने के लिए गुड़गांव नहर के साथ फोर लेन सड़क बनी हुई है। यह सड़क तारकोल की बनाई गई है।

आसपास बने निर्माणों से पानी सड़क पर आता है। इसके साथ ही बारिश का पानी भी सड़क पर भर जाने से सड़क खराब हो जाती है। फिलहाल सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है।

जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस सड़क के बनने से सेक्टर 3, सीही गांव, सेक्टर 8, चावला कॉलोनी, सेक्टर 4, 7, 6 व बल्लभगढ़ क्षेत्र की नैशनल हाइवे व दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

सिंचाई विभाग के एसडीओ अरविंद शर्मा ने बताया कि गुड़गांव नहर के साथ बनी फोर लेन सड़क को सीमेंटेड बनाया जाएगा। डिजाइन तैयार होने के बाद अगले महीने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago