Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया रोड़ जाम, इस इलाके का हो सकता है सुधार

भांखरी, डबुआ – पाली औद्योगिक क्षेत्र में बिजली किल्लत से परेशान उद्यमियों ने सोमवार को पाली सब डिवीजन के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इस प्रदर्शन की वजह से सामने मुख्य सड़क पर जाम लग गया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उद्यमियों को समझा कर शांत किया। बाद में एसडीओ व जेई के साथ उद्यमियों की बैठक हुई।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 20 दिन में समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद उद्यमी वापस आए। उद्यमी डीडी शर्मा, जितेंद्र गाबा, इस संजय अरोड़ा ने बताया कि कई महीने से औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बिगड़ी हुई है।

तीन-चार दिन ही बिजली थोड़ी ठीक मिल पा रही है। बाकी दिन तो लंबे कट लगते हैं। इससे उद्योग नहीं चल पाते। मशीन बार-बार गर्म होती है, इसमें समय लगता है।

इतनी देर में ही बिजली फिर चली जाती है। श्रमिक खाली बैठे रहते हैं। उत्पादन पर असर पड़ा है। रमेश गुप्ता, बंटी ने बताया कि यदि किसी उद्योग में 24 घंटे तक लग जाते हैं।

इतनी देर उद्योग बंद रहता है। रोड के बीच में टक्कर मारकर तोड़ देते हैं। फिर इसे दुरुस्त कराने में कई दिन लग जाते हैं। गिरीश, मनोज भाटिया ने बताया कि यहां अधिकतर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं।

क्षमता से अधिक कनेक्शन दिए हुए हैं। इसलिए बार-बार फ्यूज उड़ जाता है। पंकज गेरा, हरी कथूरिया ने बताया कि बिजली निगम द्वारा समय पर बिजली कट की जानकारी नहीं दी जाती।

इससे पता नहीं चलता कि कब बिजली कट लगेंगे। पूर्व में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ संग बैठक हुई थी। आश्वासन मिला था कि जल्द समाधान हो जाएगा, लेकिन नही हुआ। इसलिए हमें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago