Categories: Faridabad

फरीदाबाद में आयकर विभाग ने की इन चार अस्पतालों पर छापेमारी, करोड़ों रुपये हुए ज़ब्त

नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बुधवार को आयकर विभाग ने छापामारी की। नोएडा के एक नामी हॉस्पिटल मेट्रो पर आयकर विभाग ने छापा मारा। सेक्टर 11 और सेक्टर 12 में हॉस्पिटल में इनकम टैक्स के छापे की कार्रवाई चल रही है।

आयकर विभाग के दर्जन भर अधिकारी हॉस्पिटल में मौजूद हैं. विभाग की टीम कागजों की जांच पड़ताल में जुटी है। हॉस्पिटल में नोएडा पुलिस भी मोजूद है।

फरीदाबाद के चार बड़े अस्पतालों पर भी इनकम टैक्स की छापामारी चल रही है। फरीदाबाद के QRG, सर्वोदय, SSB और एकॉर्ड अस्पताल में और इन अस्पतालों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर रेड चल रही है।

नोएडा और एनसीआर के आधा दर्जन बड़े हॉस्पिटल एक बार फिर इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर हैं। बुधवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा में मेट्रो ग्रुप के दो हॉस्पिटलों पर छापेमारी की।

इसके अलावा आयकर विभाग की छापेमारी फरीदाबाद के भी हॉस्पिटल से चल रही है। नोएडा और एनसीआर में हार्ट के सबसे बड़े अस्पताल समूह के सेक्टर 11 और सेक्टर 12 में स्थित मेट्रो हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स विभाग के एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी बुधवार की सुबह ही पहुंच गए ।

अस्पताल के प्रवेश द्वारों को बंद करके पुलिस का पहरा लगा दिया गया लेकिन इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखा गया कि अस्पताल में भर्ती या आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।

अधिकारी कागजों की जांच पड़ताल करने में जुटे हैं कार्रवाई के बारे में अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि कार्रवाही पूरी होने पर जानकारी साझा की जाएगी।

इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के अनुसार मेट्रो अस्पताल पर अकाउंटेड कैश रिसीव, अनअकाउंटेड इन्वेस्टमेंट और अकाउंट बुक में मैनिपुलेशन के इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान काफी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और बहुत सारे दस्तावेज आयकर विभाग ने अपने कब्जे में लिए हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago