Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के इस इलाके में सीवर के ओवरफ्लो से खेतों में हुआ जलभराव, बर्बाद हुई लगभग 10 एकड़ की फ़सल

नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पलवली गांव में रहने वाले किसान बेहद परेशान हैं। करीब 10 एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। ये कोई नई बात नहीं है, बल्कि कई साल से ऐसा होता आ रहा है।

यहां बादशाहपुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में जाने वाला गंदा पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर जाता है। इससे फसल खराब हो रही हैं। नगर निगम अधिकारियों से लेकर सीएम विडो पर शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।

अब किसान अदालत का दरवाजा खटखटाने की मन बना रहे हैं।
पलवली गांव निवासी किसान नितिन ने बताया कि गांव बादशाहपुर के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की निकासी सही से नहीं हो पा रही है।

करीब 10 एकड़ में भिडी, पालक, धनिया, घीया व तोरई की फसल नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि शहर से मवई गांव, वजीरपुर, पलवली के खेतों से सीवर लाइन निकल कर गांव बादशाहपुर के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में जाकर मिलती है।

इसके लिए जगह-जगह मैनहोल बने हुए हैं। जीतराम शर्मा के खेत में मैनहोल टूटे हुए हैं। इस वजह से सीवर का पानी खेतों में भर गया। ब्रह्मदत्त, शीशराम, देवी, वेदराम व चिरंजी की करीब 10 एकड़ जमीन में खड़ी फसल डूब गई।

किसान वेदराम की झुग्गियों में भी पानी भर जाता है। यहां रहने वाले परिवार के लोगों का रहना दुश्वार हो रहा है। जीतराम शर्मा के खेत में लगा ट्यूबवेल भी ठप हो गया है।

नितिन ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट में लाइट नहीं होती तो सीवर के पानी को खींचने के लिए जनरेटर चलाना होता है, ताकि पानी सीवर लाइन में ठीक प्रकार से चले, लेकिन अक्सर जनरेटर नहीं चलता।

इससे सीवर लाइन में पानी उफान मारता है और मैनहोल से पानी खेतों में भर जाता है। शहर से बादशाहपुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक काफी पुरानी लाइन डली हुई है। यह कई जगह से लीक होती रहती है। नई लाइन डालने का काम पूरा होने वाला है। वर्षा की वजह से काम बाधित हुआ है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago