
गांव मच्छगर स्थित सीवर के डिस्पोजल का पंप चलाने के लिए डीजल नहीं है। इसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और पानी सड़क पर बह रहा है।
जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव मच्छगर का यह रास्ता केजीपी को जोड़ता है। इस रास्ते से हर रोज छोटे बड़े सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।
लेकिन सड़क पर पानी भरा होने की वजह से लोगों को जाम की स्थिति से आए दिन गुजरना पड़ता है। इसके अलावा इस जगह पर पानी भरा होने की वजह से सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है।
गांव मच्छगर निवासी गुलाब सिंह, राकेश, राजेश, सुनिल, मोहित आदि ने बताया कि उनके गांव में सीवर के पानी की निकासी के लिए डिस्पोजल बनाया हुआ है।
उस डिस्पोजल के मोटर पंप को चलाने के लिए डीजल का प्रयोग होता है। डीजल नगर निगम के द्वारा कर्मचारी को दिया जाता है। पिछले कई दिनों से नगर निगम से डीजल नहीं मिलने की वजह से पंप नहीं चल रहा है और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से डिस्पोजल का पानी सड़क पर बह रहा है। इस रास्ते पर पानी होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…