Categories: Faridabad

फरीदाबाद में प्रशासन की देखी जा रही है बड़ी लापरवाही, आरटीआई के लिए परेशान हो रहे हैं लोग

नगर निगम जोन बल्लभगढ़ में जन सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी लेना आसान काम नहीं है। यहां पर जानकारी लेने के लिए आवेदन किसे दें, ऐसा कोई अधिकारी निश्चित नहीं है।

आरटीआई लगाने वाले को यहां पर कभी किसी कर्मचारी के पास, तो कभी किसी के पास भेज कर पूरी तरह से थका दिया जाता है। अंत में उसे एनआइटी मुख्यालय जाने के लिए कह कर बैरंग भेज दिया जाता है।

सबसे पहले व्यक्ति को यदि नगर निगम से संबंधित जानकारी लेनी होती है, तो वह अपना आवेदन लेकर संयुक्त आयुक्त कार्यालय में उनके पीए के पास जाता है।

यहां से पीए उन्हें कमरा नंबर-12 में भेज देते हैं। कमरा नंबर-12 में बैठे हुए कर्मचारी उसे कमरा नंबर- नौ में भेज देते हैं। यहां पर कार्यकारी अभियंता से संबंधित कर्मचारी बैठते हैं।

यदि कोई आरटीआई का कार्यकारी अभियंता से संबंधित है, तो उसे ले लेते हैं, वरना यहां से भी उसे किसी अन्य खिड़की पर भेज दिया जाता है।

जब आरटीआई लगाने वाला पूरी तरह से परेशान हो जाता है, तो उसे कह देते हैं कि ये एनआइटी निगम मुख्यालय में जमा करानी होगी।

फिर एक या दो दिन व्यक्ति एनआइटी मुख्यालय के चक्कर काटते हैं। कुछ आरटीआइ लगाने वाले एनआइटी मुख्यालय जाते ही नहीं हैं। इस तरह से आरटीआइ के नाम पर जोनल कार्यालय में लोगों को परेशान किया जाता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago