Categories: Faridabad

फरीदाबाद में नीरज शर्मा ने किया तीज के त्यौहार का आयोजन, हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए दिया अनोखा संदेश

एनाआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने अपने सिरोही स्थित स्वः पडित शिवचरण लाल शर्मा जी की समाधि पर किया, तीज उत्सव का आयोजन।

राजनीति के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति को बचाने का संकल्प लेते हुए, एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने अपने सिरोही स्थित स्वः पडित शिवचरण लाल शर्मा जी की समाधि पर तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए महिलाओं को भी संकल्प दिलाते हुए आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करने का फैसला लिया।

इस अवसर पर महिलाओ ने झूलों का आनंद लिया और लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। प्रोग्राम में महिलाओं ने जमकर डांस किया, कार्यक्रम में हरियाणवी वेशभूषा में महिलाओं ने पींग पर झूला झूला।

पुराने रीति-रिवाजों अनुसार तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया, विधायक नीरज शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमति मधू शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज का हमारे समाज में विशिष्ट महत्व है।

इस दिन महिलाएं तीज की पूजा से पहले सजती हैं, संवरती हैं और 16 ऋंगार करती हैं और भगवान से अखंड सुहाग की कामना करती हैं।

अखंड सौभाग्य के लिए किए जाने वाले इस व्रत में महिलाएं मां पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करती हैं। इसमें चूड़ी, सिंदूर, कंगन, मेहंदी, साड़ी, चुनरी आदि शामिल होता है।

इन सामग्री को अर्पित करने के साथ ही महिलाएं माता पार्वती से अखंड सौभाग्य का वरदान मांगती हैं। गुडगांव से पार्षद अश्विनी शर्मा की धर्म पत्नी सुनीता शर्मा ने भी हरियाली तीज के उत्सव के बारे में यह बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं।

कुंवारी लड़कियां भी यह व्रत रखती हैं, ऐसी मान्यता है कि यह व्रत रखने से खुशनुमा जीवन मिलता है। तीज पर एक रस्म सिंधारे की भी होती है जो एक दिन पहले मनायी जाती है।

सिंधारा सुहागिनों के लिए बहुत खास है। इस दिन सुहागिनें मायके से आए साज.श्रृंगार के सामानों से तैयार होती हैं। सिंधारे पर दुल्हन के मायके से उसके लिए खूब सारी मिठाइयां आती हैं। वे नए कपड़े पहनकर, मेहंदी लगाती हैं और अपनी पसंदीदा चीजें खाती हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago