Categories: Faridabad

चाइनीज मांझे ने लोगों के फिर काटे गले, लगा हुआ है रोक लेकिन नहीं हो रही बिक्री करने वालों पर कार्यवाही

चाइनीज मांझे ने दिल्ली के सुमित की जान ले ली। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब यह मांझा जानलेवा बना हो। इससे पहले दिल्ली में चाइनीज मांझे से एक और युवक का गला कट गया।

गनीमत रही कि घायल को समय पर इलाज मिल गया और उसकी जान बच गई। घायल मनोज को 20 टांके लगे हैं। इसके बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है।

सावन और त्योहारी सीजन में पतंगबाजी बढ़ने के कारण खतरा बना रहता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता।

ओल्ड फरीदाबाद में चुम्मी पर दुकानदार चाईनीज मांझा बेचते हुए नजर आए वहीं एनआईटी पांच में भी यही देखने को मिला, लेकिन कारवाई तो छोड़िए, कोई जांच करता भी नजर नहीं आया।

साधारण मांझा धागे से बनता है और उस पर कांच की लेयर चढ़ाई जाती है। साधारण मांझा भी धार की वजह से खतरनाक होता है, लेकिन यह आसानी से टूट जाता है।

ऐसे में इसे कम खतरनाक माना जाता है। चाइनीज माझा जिस मैटेरियल से बनता है और इसे तोड़ना मुश्किल होता है, इसलिए यह ज्यादा खतरनाक है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago