Categories: FaridabadPublic Issue

मौत का कारण बन सकते हैं ये उलझे बिजली के तार, फरीदाबाद का बिजली विभाग लापरवाह हो रहा है

स्मार्ट सिटी में कई जगहों पर घरों के आसपास और गली-चौराहों में झूलते बिजली के तार इन दिनों हादसे को न्यौता दे रहे हैं। मकड़ी के जाल की तरह शहर की कॉलोनियों और सेक्टरों में झूल रहे बिजली के तार और खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

आंख मूंदे बैठें बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही आम जनता पर कभी भी भारी पड़ सकती है। शहर में इन दिनों बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

वहीं, अधिकारियों की लापरवाही के कारण हादसों का खतरा भी बना हुआ है। शहर में लोगों तक बिजली आपूर्ति के लिए एनआईटी डिवीजन में 1600, ओल्ड फरीदाबाद में 3200, ग्रेटर फरीदाबाद में 5800 और बल्लभगढ़ में 7125 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

शहर में बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए लगे 17,725 ट्रांसफार्मरों में से 7 हजार ट्रांसफार्मर खुले और बिना गार्डिंग के रखे हैं। इसके अलावा गांधी कॉलोनी, सेक्टर-22, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ में घरों के बाहर झूलते बिजली के तार से लोगों के बीच भय का माहौल है।

ये हैं मानक : बिजली निगम के मुताबिक, रोड क्रॉसिंग पर तार हैं तो गार्डिंग (तारों के नीचे जाल) होना चाहिए। इसके अलावा ट्रांसफार्मर पर टीपीओ स्विच लगे होने चाहिए।

ट्रांसफार्मर में अथिंग होनी चाहिए। ट्रांसफार्मर चबूतरे पर हो और चारों ओर जाली लगी हो। एचटी और एलटी एक सपोर्ट पर हैं तो गार्डिंग अनिवार्य, न्यूट्रल अर्थिंग हो, इससे करंट का खतरा कम होता है। इन नियमों का शहर में पालन नहीं रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago