फरीदाबाद के सरकारी अस्पतालों में इलाज है पर दवाई नहीं, परेशानी में दिखाई दिया लोग

एनआईटी-5 स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी का बुरा हाल है। डिस्पेंसरी में मरीजों को पूरी दवाइयां नहीं मिलती हैं। मुख्य द्वार पर पानी भर जाता है। अंदर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों का कहना है कि दवाइयों सहित अन्य समस्याओं को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।

ईएसआई डिस्पेंसरी में ईएसआई की मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय है। यहां से सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल सहित करीब 13 डिस्पेंसरियों का संचालन होता है।

रोजाना करीब तीन सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद डिस्पेंसरी की हालत बुरी है। रोजाना की तरह सुबह आठ बजे ही मरीज जल्दी इलाज के लिए डिस्पेंसरी पहुंच जाते हैं।

इस दौरान करीब 9 बजे तक मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन दो, कर्मचारियों को छोड़कर कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इसके बाद 19.30 बजे तक डॉक्टरों ने आना शुरू किया।

ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लग गई। धक्का- मुक्की के बीच किसी तरह मरीज डॉक्टरों से जांच कराने के बाद जब दवाई लेने काउंटर पर पहुंचे तो वहां पांच की जगह दो दवाई पकड़ा दी गई।

उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि यही दवाई है। इनसे में जो दवाई नहीं है, वहां बाहर से ले लेना। डिस्पेंसरी की हालत यह है कि यहां मरीजों को बीपी शुगर तक की दवाइयों के लिए परेशान होना पड़ता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago