Categories: Faridabad

इन समस्यायों ने लोगों का जीना कर दिया है मुश्किल, फरीदाबाद में प्रशासन की दिखी नाकाम

फरीदाबाद में लोग पहले ही यहाँ की बदहाल स्थिति से परेशान हैं ऊपर से यहाँ पर हो रही लगातार बिजली कटौती के चलते लोगों का बुरा हाल देखने को मिलता है।

जहाँ लोगों को बारिश का इंतजार रहता है ताकि गर्मी से निजात मिल सके, लेकिन बारिश होते ही लोग दुखी हो जाते हैं। दरअसल यहाँ की सड़कों में गड्ढे और कच्ची गलियों के चलते बारिश के बाद बुरा हाल हो जाता है। जिससे लोग बेहद परेशान नजर आते हैं।

आपको बता दें की फरीदाबाद के रिहायशी इलाकों में भी ये समस्या अब आम बन चुकीं हैं। लगातार हो रही बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है।

आपको बता दें सेक्टर-15, 16, 21, और एनआईटी क्षेत्रों में ये जलभराव देखने को मिलते है । इसके अलावा यदि हम बात करें बिजली की तो, बिजली की समस्या ने तो पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये बिजली कटौती में।

प्रशासन लगातार ये दावे कर रहा है की बिजली की समस्या को सुलझा दिया गया कहीं भी अब बिजली कटौती नहीं देखी जायेगी। जगह-जगह नये खम्बे लगा दिये गए हैं । ट्रांसफार्मर भी लगा दिये गए हैं ।

प्रशासन के ये सारे दावे चित होते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को अभी भी इन मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा इन समस्यायों का हल नहीं किया जा रहा है।

शहर में बारिश की शुरुआत होते ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। एक तरफ लोगों को उमस से राहत मिली है वहीं बिजली कटौती तथा जलभराव से लोग परेशान हैं।

नैशनल हाइवे, शहर की अंदर की सड़कें, सेक्टर-15, 16, 21, एनआईटी पांच, एक, दो सहित कई क्षेत्रों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि निगम अधिकारियों से जलभराव के संबंध में शिकायत भी की गई है लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इसके अलावा बिजली संकट से भी लोग परेशान हैं।

बिजली को लेकर लोगों ने बताया बिजली से परेशानी पर शिकायत करने के लिए जब कर्मचरियों और अधिकारियों से बात करने की कोशिश की जाती है तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जाता और किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया जाता।

आपको बता दें बिजली दफ़्तर में शाम 5 बजे तक लगभग 1200 मामले देखने को मिलते हैं। लेकिन फिर भी अधिकारियों द्वारा ये बताया जाता है कि बिजली विभाग ईमानदारी से काम कर रही है। और किसी भी शिकायत पर लोगों की समस्यायों का समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago