Categories: Faridabad

हरियाली तीज पर अनाथ बच्चों से कराया पौधरोपण, ‘काइंड बींग्स’ संस्थान ने पर्यावरण के लिए किया नया पहल

फरीदाबाद में हरियाली तीज के अवसर पर लोग अलग अलग तरीकों से इस त्यौहार को मना रहे हैं। कहीं लोग मंदिरों में भजन कर रहे हैं तो कहीं भोजन वितरण करके ज़रूरत मंद लोगों की सहायता कर रहे हैं।

इसी तरह ‘काइंड बींग्स’ संस्थान द्वारा भी तीज के अवसर पर पर्यावरण के लिए कुछ अलग करने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें ‘काइंड बींग्स’ संस्थान अनाथ बच्चों की सेवा करते हैं।

बच्चों को भोजन,कपड़े व किताबें आदि वितरित करते हैं। इस हरियाली तीज के अवसर पर ‘काइंड बींग्स’ संस्थान ने एक अनोखी पहल की है।

इन्होंने अनाथ बच्चों के हाथों से फरीदाबाद में पौधा रोपण करवाया जिससे इन बच्चों को भी पेड़ पौधों की जानकारी बनी रहे और हरियाली तीज के त्यौहार का महत्व भी पता चले।

बता दें इन्होंने आज लगभग 70 से 100 पौधों का रोपण करवाया है। इन्होंने बताया की पौधा रोपण के बाद बच्चे काफी खुश दिखाई दे रहे थे ।

हरियाली तीज के अवसर पर इन सभी बच्चों को एक नई सीख मिली है और ‘काइंड बींग्स’ संस्थान द्वारा पौधा रोपण करके पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाने का ये पहल अत्यंत सराहनीय है। हरियाली तीज के दिन पौधा रोपण किया गया इस शुभ अवसर पर ऋतिक, दीपक, मुकेश, सानिया, रेनु ये सभी शामिल रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago