Categories: Faridabad

ऐसा क्या हुआ की अजगर ने बन्दर को वापस उगला, फरीदाबाद में हुई कुछ ऐसी घटना

फरीदाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे देखकर लोग हैरान हो गए हैं। आपको बता दें कि फरीदाबाद में अरावली पहाड़ियां हैं जिस पर घने पेड़ लगे हुए हैं। आपको बता दें कि अरावली पहाड़ी पर परसून मंदिर है जिसके पास में लगभग 12 फुट लंबा अजगर देखा गया।

आपको बता दें कि यह 12 फुट लंबा अजगर एक बंदर को निकला हुआ था। तस्वीरों में देखा जा रहा है की बंदर का पेट फुला हुआ है । आपको बता दें कि अजगर बंदर को निगल कर खुद मुसीबत में फंस गया।

बता दें कि जब इस अजगर ने बंदर को निगला यह बन्दर अजगर को हजम ना हो सका इसके कुछ देर बाद ही अजगर छटपटाने लगा और उसकी जान आफत में आ गई।

काफी देर तक ऐसे ही छटपटाने के बाद अजगर ने बंदर को वापस उगल दिया परंतु इतनी देर में ही बंदर की जान जा चुकी थी। बंदर को उगलने के बाद अजगर जमीन पर शांत पड़ा दिखाई दिया और थोड़ी देर बाद पास पड़ी झाड़ियों में जा घुसा।

बता दें यह सारी घटना अंखीर गांव के रहने वाले अनिल ने देखी। आपको बता दें कि अनिल जो कि इस क्षेत्र में अपने मवेशियों को चराने के लिए आता है ।

उसने बताया कि वह आज भी अपने मवेशियों को चराने के लिए उसी क्षेत्र में गया जब वह अपने मवेशियों को देखने के लिए गया तभी उसकी नजर अजगर पर पड़ी।

उन्होंने जब पास जाकर देखा अजगर को तो अजगर का पेट फुला हुआ था और थोड़ी ही देर बाद वह पलटी मारने लगा और बंदर को उगल दिया।

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार कई बार कुछ जानवरों को खाने के बाद अजगर जैसे जीव इन्हें हजम नहीं कर पाते जिसकी वजह से इनकी तबीयत बिगड़ने लगती है और वह तुरंत ही उल्टी कर देते हैं ताकि इनकी जान बच सके।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago