Categories: Faridabad

फरीदाबाद का ये जगह बनेगा स्मार्ट, स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन का लोगों को तोहफा

एनआइटी थाने के सामने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भगत सिंह चौराहे को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इस चौराहे का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा 12 अगस्त तक किया जा रहा है।

यहां आजादी के मतवाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी।

ये चौराहा बड़खल विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीमा त्रिखा की पहल पर विकसित किया जा रहा है। इस चौराहे पर महापुरुषों की प्रतिमा लगाने के साथ फव्वारा, रंग- बिरंगी लाइटें और फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे।

इन प्रतिमाओं को सुरक्षित करने के लिए चौराहे के चारों ओर ग्रिल लगाई जाएगी। ताकि कोई अंदर नुकसान न पहुंचा सके। इस चौराहे पर लगने वाली प्रतिमाएं 11 और 13 फुट ऊंची होंगी।

ये गन मैटल के धातु से तैयार की जाएगी।इस धातु से बनी प्रतिमाएं 50 से 60 साल तक कहीं नहीं जाती।

इसके साथ ही चौराहे पर साफ सफ़ाई का भी पूरा ध्यान रख जाएगा ,जिसके लिए चौराहे पर पानी न ठहरने के लिए अलग से लाइन डाली जाएगी।

विधायक सीमा त्रिखा का कहना है कि बलिदानियों की याद में चौराहे को स्मार्ट बनाया जा रहा है। चौराहे पर प्रतिमाएं लगाने की जिम्मेदारी गुरुग्राम की ही एक कंपनी को दी गई है।

चौराहे के साथ फुटपाथ भी विकसित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक , जल्द चौराहे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago