Categories: FaridabadPublic Issue

बरसात ने खोली प्रशासन की पोल, फरीदाबाद का स्मार्ट सिटी भी डूबा दिखाई दिया पानी में

इस बरसात ने प्रशासन के सभी कार्यों को डुबो दिया। आपको बता दें शुक्रवार को हुई बरसात से स्मार्ट सिटी का रोड़ डूबा दिखाई दिया। निगम कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भी पानी सड़क पर से खाली होने का नाम नहीं ले रहा था।

इसके अलावा रुक-रुक कर होने वाले बरसात ने भी लोगों को और कर्मचारियों को परेशान किया हुआ था।

लोगों ने बताया की इस तरह का जलभराव यहाँ के लिए आम बात बन चुका है। प्रशासन द्वारा नई सड़कों का निर्माण तो किया जा रहा है परंतु जो नवनिर्मित सड़कें हैं उस पर जमा होने वाले पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।

बारीश के कारण लोग तो प्रभावित हो ही रहे हैं परंतु जलभराव के कारण सारे काम ठप हो जाते है । बारिश का असर लोगों के सामान्य जीवन पर भी दिखाई दे रहा है।

कुछ लोग दिहाड़ी देकर अपना व अपने परिवार का पेट पालते हैं जो कि इस बरसात के कारण खाली बैठे रहते हैं। इसके अलावा सब्जी बिक्रेता भी जलभराव से बेहद दुःखी दिखाई दिये।

दरअसल सब्जी वालों के आस पास इतना पानी भर जाता है की लोग सब्जी खरीदने वहाँ तक जा ही नहीं पाते। लोग प्रशासन के कार्यों से बिल्कुल खुश नहीं हैं अपितु लोगों द्वारा प्रशासन की लापरवाही पर सवाल भी उठाये जा रहे हैं।

प्रशासन को जलभराव से लोगों को निजात दिलाने पर कार्य करना चाहिये और पानी की निकासी पर जहाँ समस्या आ रही है उसपर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago