
फरीदाबाद नगर निगम ने पानी के व सीवर के कनेक्शन को वैध करने का कार्य शुरू कर दिया है अब प्रशासन का यह प्रयास है की किसी भी घर का कनेक्शन अवैध रूप से ना हो।
आपको बता दें यह कार्य पहले से चलाये जा रहे हैं परंतु इसकी अंतिम तिथि निकट आ गई थी।
लेकिन प्रशासन ने इसकी अंतिम तिथि को बढ़ा कर 31 अगस्त कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को इसके अलावा भी सुविधाएँ दी हैं आपको बता दें इससे पहले यह आवेदन ऑनलाइन मध्यम से किये जाते थे परंतु इसे अब ऑफलाइन माध्यम से भी कर दिया गया है जिससे लोगों को ज्यादा समस्या ना हो।
इसमें सीवर पानी कनेक्शन के लिए जो लोगों को पैसे देने होंगे वह उनके मकान के ऊपर निर्भर करता है। जैसे यदि किसी का मकान 100 वर्ग गज का है तो इसमें सीवर पानी कनेक्शन वैध कराने पर 3000 रुपये का भुगतान है।
इसके अलावा इससे बड़े मकान के लिए 5 हज़ार रुपये हैं और बहुमंजिला इमारत में हर एक फ्लैट के लिए 15000 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा निगम के अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति फार्म ना भर के अपने हाथों से लिख कर देता है तो भी उसका कनेक्शन वैध कर दिया जायेगा।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…