
जलभराव का मंजर सेक्टर-55, गौन्छी, संजय कॉलोनी, सेक्टर-25, समयपुर जैसे क्षेत्रों में देखने को मिला। लोगों ने बताया की इस तरह का जलभराव यहाँ के लिए आम बात बन चुका है।
प्रशासन द्वारा नई सड़कों का निर्माण तो किया जा रहा है परंतु जो नवनिर्मित सड़कें हैं उस पर जमा होने वाले पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।
जलभराव का असर ग्रेटर फरीदाबाद के अलावा बल्लभगढ़, संजय कॉलोनी, सेक्टर-55, सेक्टर-25, समयपुर जैसे कई इलाकों में देखने को मिला।
बारीश के कारण लोग तो प्रभावित हो ही रहे हैं परंतु जलभराव के कारण सारे काम ठप हो जाते है । बारिश का असर लोगों के सामान्य जीवन पर भी दिखाई दे रहा है।
दरअसल सब्जी वालों के आस पास इतना पानी भर जाता है की लोग सब्जी खरीदने वहाँ तक जा ही नहीं पाते। लोग प्रशासन के कार्यों से बिल्कुल खुश नहीं हैं अपितु लोगों द्वारा प्रशासन की लापरवाही पर सवाल भी उठाये जा रहे हैं।
प्रशासन को जलभराव से लोगों को निजात दिलाने पर कार्य करना चाहिये और पानी की निकासी पर जहाँ समस्या आ रही है उसपर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…