Categories: FaridabadPublic Issue

जर्जर पड़ी सड़कों में होगा सुधार, फरीदाबाद के इस जगह के लोगों की लौटेंगी खुशियाँ

एनएचपीसी रेलवे अंडरपास से लेकर अनंगपुर चौक तक जर्जर सड़क चकाचक करने का काम शुरू होने वाला है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आदेश पर इस सड़क को बनाने के लिए फंड की व्यवस्था एनएचपीसी लिमिटेड सीएसआर के तहत करेगी।

इस बाबत एनएचपीसी द्वारा नगर निगम से पत्राचार भी किया है। बजट भी तय कर दिया गया है। सड़क का निर्माण नगर निगम करेगा।

ग्रीनफील्ड की ओर जाने वाली ये मुख्य सड़क कई सोसायटी के लोगों के लिए लाइफ लाइन बन चुकी है। इसकी हालत पिछले काफी समय से खस्ताहाल हो चुकी थी।

कालोनाइजर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं ग्रीनफील्ड डीलर-बिल्डर एसोसिएशन ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से इस समस्या के शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया।

जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सीएसआर फंड के लिए एनएचपीसी लिमिटेड के उच्च अधिकारियों को कहा गया। इस पर चार करोड़ 89 लाख रुपये की मंजूरी नगर निगम को इस कार्य के लिए उनके द्वारा दे दी गई है।

इस सड़क से सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग की कनेक्टिविटी है। 20 से 25 हजार वाहन रोज आवागमन करते हैं। कई सोसायटी सड़क के दोनों ओर हैं। काफी समय से वाहन चालक परेशान हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने एक बार में ही उनकी मांग मान ली। अब हजारों वाहन चालकों को जल्द राहत मिल जाएगी। उम्मीद है सड़क का काम जल्द शुरू होगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago