
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर “अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी” (Independence day celebration by Arunabha Welfare Society) द्वारा आजादी के गर्व का महापर्व मनाया गया। सीनियर सिटीजन द्वारा ध्वजारोहण होने के बाद, RWA अध्यक्ष अम्बरीश त्यागी, सेक्टर-31, फरीदाबाद की ओर से वेलफेयर की संस्थापिका और राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वेलफेयर के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। उसके बाद बच्चों को मिठाई और पुरस्कार वितरित किया गया।
इस अवसर पर ममता मित्तल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया और उन्हे देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं सोसायटी द्वारा एक ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें देश के जाने माने कविगणों ने अपनी प्रस्तुति पेश की और अपने जोशीले कविताओं से सब श्रोताओं का मन जीत लिया ।
शंभू भद्रा, सौरभ प्रभात, सरिता कुमार, राज कांता राज, भावना शर्मा ने अपने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से सब में एक जोश भर दिया। जहां कार्यक्रम का आगाज बहुत ही शानदार रहा, वही शंभू भद्रा की कविता “मिलते जुलते रहा करो” ने सम्मेलन के अंत को भी यादगार बना दिया।
अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने सभी आमंत्रित कवियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए जयवर्धन प्रताप सिंह और गीता गुप्ता को धन्यवाद दिया।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…