Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में होगा अब हर सड़क जाम, लोगों को नहीं मिल रही ये सुविधाएं

फरीदाबाद के बीपीटीपी में रहने वाले लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर अपना रोष प्रदर्शन किया । आपको बता दें की पार्क फ्लोर-टू सोसायटी के सैकड़ों लोगों ने सेक्टर 81 में स्थित बिल्डर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया ।

इसके अलावा करीब आधे घंटे तक नारेबाजी के साथ सड़क जाम भी किया। वहां के लोगों ने बिल्डर पर आरोप लगाते हुए बीपीटीपी थाने में शिकायत की थी।

परंतु इसके बावजूद कोई भी कार्यवाही देखने को नहीं मिली जिसके चलते लोग और भी ज्यादा परेशान दिखाई दिए। सोसाइटी में रह रहे लोगों के लिए समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

लोगों ने बताया की उनकी सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज में बढ़ोतरी हो गई और जो पहले सुविधाएं मिल रही थी वह भी अधूरी मिल रही है जिसके चलते बीपीटीपी पार्क फ्लोर 1 और 2 सोसायटी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह विरोध प्रदर्शन करीब 8 दिन से लगातार चल रहा है और आठवें दिन लोगों द्वारा बिल्डर के कार्यालय पर जाकर धरना प्रदर्शन किया और सड़क जाम करके अपना रोष व्यक्त किया।

सेक्टर 81 स्थित बीपीटीपी कार्यालय पर लोगों ने विरोध करते हुए अपनी बात रखी और प्रशासन का ध्यान केंद्रित करने के लिए सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी किया और सड़क जाम भी किया ।

करीब आधे घंटे तक सड़क पर यह प्रदर्शन चला उसके बाद वहां से सड़क को खोला गया। लोगों ने बताया है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उनका धरना प्रदर्शन ऐसे ही आगे जारी रहेगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago