Categories: Faridabad

रेहड़ी पटरी वालों पर पड़ी प्रशासन की नज़र, फरीदाबाद में अचानक इस जगह हटाया गया अतिक्रमण

फरीदाबाद में कई जगहों पर पार्किंग की समस्या और अतिक्रमण लगातार बनी रहती है प्रशासन की लापरवाही भी लगातार सामने आ रही है सेक्टर 15 मार्केट एसोसिएशन प्रशासन से गुहार लगा रही थी की अतिक्रमण को हटाया जाए।

लेकिन नगर निगम द्वारा कोई भी कार्यवाही देखने को नहीं मिली लेकिन रविवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के समय नगर निगम को इस अतिक्रमण के बारे में ध्यान आया और तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी गई।

सेक्टर 15 में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रविवार को शुरू कर दी थी और अतिक्रमण हटाया जाने लगा लेकिन इसके बाद भी मार्केट एसोसिएशन सेक्टर 15 इस काम से संतुष्ट नहीं हुए।

एसोसिएशन का कहना है कि सेक्टर 12 में यहां के वेंडिंग जोन को स्थानांतरित कर देना चाहिए। मार्केट के ठीक सामने वेंडिंग जोन को बनाया गया है ।

जहां पर नगर निगम द्वारा रेहड़ी पटरी वालों को वैध तरीके से अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया गया था। आदेशानुसार सभी रेहड़ी पटरी वालों को अस्थाई रूप से वैध तरीके से जगह दे दी गई।

परंतु कुछ समय बाद इस जगह पर 27 रेहड़ी पटरी वालों के अलावा अन्य लोगों ने भी यहां अतिक्रमण कर दिया जिसके कारण यहां भीड़ भाड़ ज्यादा रहने लगा।

इस अतिक्रमण से परेशान होकर और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए सेक्टर 15 मार्केट एसोसिएशन ने प्रशासन से इन अतिक्रमण को हटाने के लिए गुहार लगाई।

परंतु प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की सुधार नहीं देखी गई। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ने जब 17 जुलाई को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने यह बात रखी उसके बाद इस कार्य को अमल में लाया गया और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इन अतिक्रमण को हटाया गया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago