Categories: Faridabad

फरीदाबाद में इन गाँवो के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बनने जा रहा है ऐसा फ्लाईओवर

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के चलते सेक्टर 62 के पास फ्लाईओवर का काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। यह पूरा कार्य बाईपास रोड पर चल रहा है। इस फ्लाईओवर से लगभग 10 से 12 गांव को फायदा पहुंचेगा।

इस फ्लाईओवर के बन जाने से इन सभी गांव के लोगों को काफी सुविधा पहुंचने वाली हैं गांव के लोगों को बल्लभगढ़ की तरफ आने के लिए काफी लंबे रास्ते को तय करके सुनपेड गांव के लिए बने कट का प्रयोग कर अंडरपास व फ्लाईओवर का प्रयोग करना पड़ता था।

परंतु इस फ्लाईओवर के बन जाने से लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। बाईपास रोड को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड़ के रूप में तैयार किया जा रहा है।

इस लिंक रोड से राज्य के बाहर के लोग भी आ जा सकेंगे और जिले का भी इससे काफी फायदा होने वाला है।

इस विषय को लेकर एनएचएआई के निर्देशक बीके जोशी ने बोला कि एक्सप्रेस वे पर कई जगह फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का काम किया जा रहा है ।

कहीं-कहीं स्ट्रक्चर ऐसे हैं जिनका काम लगभग पूरा होने वाला है साहू पुरा के पास एप्रोच रोड बनाने का काम दोनों तरफ चल रहा है।

सभी अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाईओवर और इंटर पास का कार्य शुरू किया गया था और अब यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago