Categories: Faridabad

फरीदाबाद में हरियाली के नाम पर बर्बाद हो रहे हैं लाखों रुपये, खुल रही है अधिकारियों की पोल

हरियाणा हरियाली के लिए जाना जाता है और फरीदाबाद को भी हरियाली बनाने के लिए यहां पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं जिससे फरीदाबाद का वातावरण शुद्ध हो सके और फरीदाबाद को हरा भरा देख सके।

परंतु जिस तरीके से फरीदाबाद एक स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जाता है लेकिन यहां पर स्मार्ट सिटी एक सपना है ठीक उसी तरह यहां की हरियाली भी एक तरह का सपना बनती नजर आ रही है।

क्योंकि आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा जिस एजेंसी को शहर में पौधे लगाने का कार्य सौंपा गया है वह ठीक तरीके से कार्य को नहीं कर रही है इसमें एजेंसी द्वारा लापरवाही की जा रही है।

दरअसल आपको बता दें कि शहर में कई जगहों पर नगर निगम ने पौधे लगाने का जिम्मा एजेंसी को सौंपा है जो कि 4 महीने पहले से ही पौधे लगा चुकी थी परंतु अब इन पौधों की खराब स्थिति देखी जा रही है ।

पौधे सूख चुके हैं लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि एजेंसी द्वारा पौधे लगाए जा रहे हैं परंतु उसमें पानी डालने के लिए उनका देखभाल करने के लिए कोई भी कर्मी कार्य नहीं कर रहे हैं।

निगम अधिकारियों द्वारा यह बताया जा रहा है जो भी पौधे सूख रहे हैं उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। यह बड़े सौभाग्य की बात है फरीदाबाद के लिए कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 42 शहरों को राष्ट्रीय क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत चुना गया है ।

इसमें फरीदाबाद एक शहर है प्रदूषण कम हो इसके लिए यहां पर लगातार पेड़ और पौधे लगाए जा रहे हैं प्रदूषण कम रहे इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से फरीदाबाद में 40 करोड़ दिए गए हैं।

जिनमें से 20 करोड रुपए के कार्य शहर में किए जा रहे हैं। फरीदाबाद में हरियाली बढ़ाना और नए-नए पेड़ पौधे लगाना भी इस कार्य में शामिल किए गए हैं ।

नगर निगम कंपनी को फरीदाबाद में पौधे लगाने के लिए लगभग 1 लाख 25 हजार पौधे का लक्ष्य दिया हुआ है साथ ही इस कंपनी पर इस पौधों की लगभग 2 साल तक देखभाल करने का भी जिम्मा सौंपा गया है ।

इन पौधों को लगाने के लिए लगभग 4 महीने पहले से ही कार्य शुरू कर दिया गया था परंतु अब पौधों की हालत बेहद खराब स्थिति में देखी जा रही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago