
फरीदाबाद के लिए बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि जिस शहर में लोगों की मृत्यु लगातार खुले सीवर में गिरने से हो रही है उस शहर में प्रशासन लापरवाही बरतते हुए इस कार्य को सही ढंग से नहीं कर रही है।
दरअसल मामला अमेठी विधानसभा क्षेत्र के फर्नीचर मार्केट का है। वहां पर कई दिनों से लगातार एक सीवर का मुंह खुला हुआ है जिस पर कोई भी ढक्कन नहीं है और इसमें लोगों के गिरने की संभावनाएं ज्यादा देखी जा रही है।
शिकायत के बावजूद भी प्रशासन ने इधर नजर घुमा कर भी नहीं देखा। लगातार ऐसी खबर दिखाई जा रही है कि खुले सीवर में गिरकर लोगों की लगातार मृत्यु हो रही है।
इसके बावजूद प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और किसी बड़े अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारी ओम दत्त का कहना है कि जितने भी सीवर खुले हुए हैं ।
जांच के बाद सभी सीवरों के उपर जल्द से जल्द ढक्कन लगवा दिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद भी लोग अभी संतुष्ट नहीं है क्योंकि लोगों का कहना है कि जब तक सीवर का ढक्कन नहीं लगेगा तब तक चैन की सांस नहीं ले सकेंगे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…