Categories: Faridabad

फरीदाबाद का ये जगह डूबा सीवर के पानी में, नगर निगम की नाकामी छुपाये नहीं छुपती

बल्लभगढ़ में कई स्थानों पर यह देखा गया है कि वहां बिना बारिश के भी लगातार जलभराव रहता है पक्की सड़कों पर भी लगातार जलभराव की समस्या देखी जा रही है।

दरअसल कई स्थानों पर सीवर का ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो जाता है। ऐसे ही एक मामला बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव स्थित राठौर चौक पर देखा गया है ।

जहां पर सीवर की सफाई नहीं होती जिसके चलते सड़कों पर गंदा पानी भर चुका है। इस गंदे पानी से पास की सरकारी स्कूल में आने वाले बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के आगे कई बार गुहार लगाई नगर निगम के जेई से लेकर कई बड़े-बड़े आला अधिकारियों तक इसकी शिकायत पहुंचाई परंतु लोगों की कोई भी सुनवाई नहीं हुई।

आपको बता दें कि इस लगातार सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है और इसी चौक पर सैकड़ों की संख्या में ही दुकानें भी बनी हुई है। कई दुकानदारों ने भी प्रशासन के पास इसकी शिकायत की परंतु कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

सबसे ज्यादा समस्या यहां पर स्कूली छात्रों को होती है जिन्हें इस गंदे पानी से होते हुए अपने स्कूल जाना पड़ता है और आते वक्त स्कूल से इसी सीवर के पानी से होते हुए घर में जाना पड़ता है।

जब यह सवाल नगर निगम के जे से की गई तो जेई विपिन ने बताया कि डिस्पोजल 3 किलोमीटर दूर बना हुआ है जिसके कारण यहां के सीवर की सफाई नहीं हो पाती है

और ज्यादा मात्रा में सीवर भरने से इसमें ओवरलोड हो जाता है और सीवर का सारा गंदा पानी बाहर निकल जाता है और यही पानी सड़कों पर जमा हो जाता है।

विपिन ने बताया कि जिस कंपनी को इन स्वरों का ठेका दिया हुआ है बैठ ठेका खत्म हो गया है जिसके कारण इन शिविरों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और सफाई नहीं हो रही है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार से बात की जा रही है और बुधवार को सीवर की समस्या से निजात मिलने की संभावना है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago