Categories: Faridabad

फरीदाबाद के सरकारी दफ्तरों में जाने से क्यों कतराते हैं लोग, जाने वजह

फरीदाबाद के नगर निगम जोन कार्यालय में अधिकारियों की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। लोग सरकारी कार्यालयों में जाने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि वहां पर जाना मतलब कई बार दफ्तर के चक्कर काटना।

दरअसल आपको बता दें कि नगर निगम के जोन कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहता। लोग अपने कामों से छुट्टी लेकर यहां पर काम करवाने के लिए आते हैं परंतु उनकी कोई सुनने वाला ही कोई मौजूद नहीं होता।

लोगों की कतारें काफी लंबी हो जाती है परंतु अधिकारियों कर्मचारियों के कक्ष खाली पड़े रहते हैं। इतनी बड़ी आबादी वाले इस जिले के लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना नगर निगम प्रशासन का कार्य है ।

परंतु दफ्तर में मौजूद ना होते अधिकारियों की लापरवाही से लोगों की इन गोल हो सुविधाओं पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। नगर निगम के पास लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं के चलते आते हैं

और पेयजल सीवर सफाई हाउस टैक्स प्रॉपर्टी मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं काम को करवाने के लिए आते हैं। अब जब नगर निगम में कोई अधिकारी ही नहीं बैठेगा तो लोगो की समस्याओं का निवारण कैसे होगा।

बताया जा रहा है कि हाल ही में जोन कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर एक निरीक्षण भी किया गया था और उसके बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों देखने को मिल रही है। यदि प्रशासन ही लापरवाही दिखाएगा तो जनता की समस्याओं को निवारण कौन करेगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago