Categories: Faridabad

फरीदाबाद को नोएडा व गाजियाबाद से जोड़ने की योजना, अब लोगों को होगी बड़ी सुविधा

फरीदाबाद गुरुग्राम के रोड की कनेक्टिविटी को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की बैठक। सभी विभागों के कार्यों को देखते हुए उन्हें दिशा निर्देश भी दिये। उपमुख्यमंत्री ने बताया की प्रदेश में सड़क को लेकर नौ विभाग बनाये गए हैं और इन विभागों की कई बार काम को लेकर तालमेल भी नहीं बनती जिसके कारण उसका प्रभाव काम पर पड़ता है।

तालमेल ना होने से एक ही काम को करने के लिए विचार अलग हो जाते हैं और अलग अलग तरीकों से काम किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि सड़क संबंधी प्रदेश में नौ विभाग बनाये गए हैं।

जिसमें पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर, एनएचएआई, एफएमडीए, एचएसवीपी, जीएमडीए, मार्केटिंग बोर्ड, नगर निगम, एचएसआईआईडीसी, एचएसआरडीसी और शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जितनी भी परियोजनायें बनाई जा रही हैं ।

इनकी सूची एक सप्ताह के अंदर तैयार हो जानी चाहिए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया की बजट कम पड़ने की वजह से कामों में लगभग 12 से 15 प्रतिशत कार्य अधूरे छोड़े गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने गुरुग्राम रोड को लेकर भी चर्चा की जिसमें धनकौर से चंदू बाईपास तक की सड़क, एलिवेटिड रोड व टनल आदि परियोजनाओ के बारे में ज़िक्र किया।

इस बैठक में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी रोड को 0 से 2 किलोमीटर तक सीसी बनाने और फोरलेन बनाने की मांग रखी।

इस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि कोई सड़क एक से अधिक विधानसभा क्षेत्र में है तो इसी सूची के द्वारा जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने भी लक्कड़पुर फुट ओवरब्रिज व इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज को लेकर चर्चा की।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago