Categories: Faridabad

फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के आदेश की उडाई जा रही है धज्जियाँ, मार्केट में बढ़ा अतिक्रमण, नहीं उठाया बड़ा कदम

फरीदाबाद में लगातार अतिक्रमण देखा जा रहा है जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुग्राम में हुए ग्रिवेंस कमेटी की बैठक में इसके बारे में चर्चा की और मार्केट में दुकान के आगे रेहड़ी पटरी या अन्य कोई अतिक्रमण दिखाई देगा तो उसका जिम्मेदार दुकानदार होगा

उसके लिए उस दुकानदार का चालान भी होगा मुख्यमंत्री की बात पर अमल नहीं किया गया आला अधिकारी सोए हुए हैं और इस अतिक्रमण को नजरअंदाज कर रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि एनआईटी मैं लगने वाले मार्केट में लगातार अतिक्रमण देखा जा रहा है। जिसके कारण लोगों को काफी समस्या होती है। और किसी भी अधिकारी द्वारा इसके लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

इससे पहले एनआईटी एक नंबर की बात करें तो वहां पर तिरंगा रैली के समय पूरे मार्केट को साफ कर दिया गया था सभी अतिक्रमण को हटा दिया गया था और जितने भी वाहन रोड पर नजर आ रहे थे उन्हें हटा दिया गया था ।

इसके कारण पूरा रोड खाली हो चुका था और बेहद सुंदर और बड़ा नजर आ रहा था और इससे पहले भी पिछले साल रहे यशपाल यादव अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिसंबर को मेका स्वच्छता अभियान शुरू किया था।

ताकि शहर अतिक्रमण मुक्त बन सके। इसमें सभी दुकानदारों ने भी सहयोग किया था। यहां पर सबसे बड़ी समस्या यह भी है की सफाई के लिए और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शहर में 18 वार्ड हैं और केवल दो एसडीओ हैं जिससे अधिकारी भी चिंता में रहते हैं कि कैसे अतिक्रमण मुक्त शहर को बनाया जा सकता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago