Categories: Faridabad

फरीदाबाद में अधिकारियों ने फाइल में किया मृत लोगों को जिंदा, फिर से चालू हुई पेंशन

फरीदाबाद में लगातार अधिकारियों द्वारा कुछ ना कुछ ऐसी गलतियां कर दी जाती हैं जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के लगातार चक्कर लगाने पड़ते हैं। जानकारी के लिए बता दें की जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी कुछ ऐसी ही गलती की ।

दरअसल कागजों में बुजुर्गों को मृत घोषित कर दिया गया था परंतु यही कागजों में मृत लोग स्वयं को जीवित साबित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में लगभग 488 ऐसे लोग हैं।

जिनके कागजों में पेंशन को लेकर बहुत सारी गलतियां हुई हैं जिसके कारण इन लोगों के पेंशन बंद हो चुके हैं। इन लोगों में इससे समाज कल्याण विभाग द्वारा लगभग 205 लोगों की समस्याओं को ठीक किया गया।

पिछले कुछ दिनों से इन अधिकारियों की लोग खिल्ली उड़ा रहे हैं क्योंकि इन्होंने कागजों में गलती करके जीवित लोगों को ही मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें की इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए और लोगों को पेंशन की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 19 से 30 सितंबर तक सेक्टर 15 में समाज कल्याण विभाग द्वारा कैंप का आयोजन किया गया है।

जिसमें दिव्यांग वृद्ध निराश्रित अरे ऐसे लोग जिनकी पेंशन बंद हो चुकी है उनको दोबारा पेंशन चालू कराने के लिए लगभग 488 शिकायतें दर्ज की गई है और इन शिकायतों में से 205 लोगों की समस्याओं का समाधान हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जो पैरों में कमी की थी और जिन लोगों को मृत घोषित किया था वही लोग स्वयं को जीवित साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।

बता दें कि लगभग 17 लोगों को विभाग द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था जिनमें से 12 लोगों को जीवित घोषित कर दिया गया है और बाकी पांच लोगों के लिए अधिकारियों तक फाइल गई है और जांच की जा रही है।

उसके बाद ही इन लोगों की समस्याओं का भी समाधान होगा। यदि ऐसे ही अन्य लोग हैं जो कि इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो वे जिला समाज कल्याण द्वारा आयोजित किए गए कैंप में जो कि 19 से 30 सितंबर तक आयोजित किया गया है वहां पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago