Categories: International

इस देश का राजा हर साल करता है अपनी शादी, जानिए कैसे जीता है जिंदगी

शादी भरोसे का दूसरा नाम होता है | दो ज़िंदगियाँ एक जान बन कर रहने वाले इस बंधन में कोई भी साथी अपने प्रेमी को किसी और के साथ नहीं देखना चाहता | पुराने ज़माने में राजा महाराजा अनेकों शादियां करते थे | वैसे तो दुनियाभर में बहुत पहले से ही राजशाही व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। लेकिन आज भी अफ्रीका में एक ऐसा देश है, जहां पूरी तरह राजशाही सत्ता लागू है। इस देश का नाम है स्वाजीलैंड, लेकिन साल 2018 में देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यहां के राजा ने देश के नाम को बदलकर ‘द किंगडम ऑफ इस्वातिनी’ रख दिया।

इस देश का राजा हर साल करता है अपनी शादी, जानिए कैसे जीता है जिंदगी

सैकड़ों साल पहले, पुरषों के लिए दो-तीन जीवनसंगनी आम होती थी | समय का पहिया घूमा तो यह बाते समाप्त होती गयी | लेकिन क्या आप जानते हैं अफ्रीकी देश इस्वातिनी के राजा हर साल अपनी बीवी बदलता है | इस्वातिनी की कुल आबादी करीब 13 लाख है, लेकिन इस देश की 63 फीसदी आबादी अभी भी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते हैं। लेकिन स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं और इनकी संपत्ति भी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है।

राजनेता हो या राजा दोनों ही अपनी प्रजा के पैसों को खूब लूट ते हैं | मस्वाती तृतीय की गिनती दुनिया के सबसे धनी राजाओं में होती है। उनके पास 14 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति है। वह 19 रॉल्स रॉयस, 20 मर्सिडीज और 12 बीएमडब्ल्यू सहित कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में ‘उम्हलांगा सेरेमनी’ फेस्टिवल होता है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंआरी लड़कियां डांस करती हैं।

पैसों और वासना के मोह की कहानियाँ आपको अनेकों मिल जाएंगी, लेकिन अपनी प्रजा के साथ ऐसा करना किसी राजा का धर्म नहीं होता | नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार , जो लड़कियां राजा के आगे डांस करती हैं उन्हीं में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और समस्त प्रजा के सामने नृत्य करती हैं।

एक पुरुष यदि 15 शादियां करे तो वह रीती – रिवाज बना लिए जाते हैं | लेकिन लड़की अगर 15 मिनट देर से घर लोटी तो उसके ऊपर लांछन लगने शुरू हो जाते हैं | राजा लड़कियों को जीवनसाथी बना कर अक्सर कुछ सालों में छोड़ देते हैं | राजा मस्वाती तृतीय ने साल 1986 के अप्रैल में सत्ता संभाली थी। उस समय इनकी उम्र महज 18 साल थी। उस समय वो दुनिया के सबसे युवा शासक थे। राजा मस्वाती तृतीय ने अबतक 15 शादियां कर चुके हैं, जिससे उन्हें 23 बच्चे हैं। हालांकि शाही दर्जा केवल उनकी पहली दो पत्नियों को प्राप्त है।

दुनिया को अनेकों ज्ञान और शिक्षा देने वाले भारत देश में भी साल 2015 में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राजा मस्वाती तृतीय भारत भी आ चुके हैं। राजा मस्वाती तृतीय अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकरों के साथ आए थे। उन्हें दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में ठहराया गया था, जिसमें उनके लिए 200 कमरे बुक किए गए थे।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago