Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा में सुधरे महिलाओं के हालात- दुष्कर्म, उत्पीड़न, अपहरण, छेडछाड़ में आई 20.46 प्रतिशत गिरावट

फरीदाबाद: वर्ष 2018 वर्ष 2019 में महिलाओं के साथ दुष्कर्म उत्पीड़न अपहरण और छेड़छाड़ जैसे मामलों में इजाफा हुआ था। यह खुद हरियाणा राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े कह रहे हैं। तमाम दावों और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद भी महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को कम करने में विफल रही है।

हरियाणा में सुधरे महिलाओं के हालात- दुष्कर्म, उत्पीड़न, अपहरण, छेडछाड़ में आई 20.46 प्रतिशत गिरावट

लेकिन इस वर्ष 2020 के प्रथम 6 महीनों में महिलाओं के प्रति होने वाले विभिन्न अपराधों की अवधि में कमी देखने को मिली है। यह अपराध 20.46% की दर से घट गए हैं।इस बात की पुष्टि हरियाणा अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो और यहां के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने की।

हरियाणा क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट

हरियाणा क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो की एक ने रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान बलात्कार के मामलों में 18.18 प्रतिशत और अपहरण की घटनाएं भी 27.41 प्रतिशत तक कम हुईं। पुलिस ने इस दौरान दुष्कर्म के करीब 99 प्रतिशत, अपहरण के 85.33 प्रतिशत तथा छेड़छाड़ के 96.63 प्रतिशत मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया।

प्रदेश के डीजीपी ने यह बताया कि इस वर्ष महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की संख्या में 1259 केस की गिरावट आई है। पिछले वर्ष 2019 के पहले 6 महीनों में इन केसों की संख्या 6153 दर्ज की गई थी लेकिन इस वर्ष 2020 के प्रथम 6 महीनों में लगभग 4893 केस दर्ज किए गए हैं। यह प्रशासन और पुलिस कर्मचारियों के लिए एक उपलब्धि के समान है।

पेश है कुछ जरूरी आंकड़े

  1. इस वर्ष 30 जून तक बलात्कार के 657 मामले दर्ज किए गए, जबकि गत वर्ष इसी समय में यह आंकड़ा 18.18 प्रतिशत ज्यादा यानी 803 था।
  2. इस अवधि के दौरान, महिलाओं के अपहरण की घटनाओं में भी 27.41 की गिरावट देखने को मिली हैं। जहां वर्ष 2019 के शुरुआती छह महीनों में 1587 थे वही इस वर्ष 2020 के शुरुआती छह महीनों में महिलाओं के प्रति अपहरण के 1152 केस दर्ज किए गए।
  3. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें भी वर्ष 2019 के 1226 से घटकर 2020 में 1128 रह गईं। इस प्रकार छेड़छाड़ के मामले भी 8 प्रतिशत कम हुए।

इस प्रकार लॉकडाउन में हरियाणा में महिला अपराध पर शिकंजा कसने, महिलाओं से जुड़े मामलों की जांच में तेजी लाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के पुख्ता प्रबंध की दिशा में पुलिस बल को एक अच्छी कामयाबी मिली है। यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन अपराधों की संख्या में और भी कमी देखी जा सकती है। इस पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके बताइए।

Written by -Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago