Categories: ReligionSpecial

पंजाब के मुसलमानों ने स्वर्ण मंदिर में दान किया 330 क्विंटल गेहूं

आज जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस के कारण से लड़ रहा है, तो वहीं भारत में भी लोग इस बीमारी से लड़ रहे हैं। लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं तथा इस समय लोग धर्म, जाति, मजहब आदि से ऊपर उठकर एक दूसरे की सहायता कर रहे हैं।

आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही एक खबर जो आई है पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर से, जहां मुसलमानों ने स्वर्ण मंदिर में सामुदायिक रसोई में 330 क्विंटल गेहूं का वितरण किया। मुसलमानों के इस पहल का सिखों ने भी स्वागत किया है।

पंजाब के मुसलमानों ने स्वर्ण मंदिर में दान किया 330 क्विंटल गेहूं

पंजाब का मालेरकोटला एक ऐसा मुस्लिम कॉलोनी है जहां सिखों के रिश्ते में मुसलमानों को साथ बहुत अच्छे हैं। यह समुदाय जब भारत का 1947 में बंटवारा हुआ था तब से मिलकर रह रहा है। सिख मुस्लिम साझा संगठन के अध्यक्ष नसीम अख्तर का मानना है कि स्वर्ण मंदिर के लंगर में प्रतिदिन 1 लाख लोग खाना खाते हैं।

डॉक्टर नसीम अख्तर का कहना है कि 1 लाख लोगों को खाना खिलाने के लिए 300 क्विंटल गेहूं बहुत कम है, तथा लंगर में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए भी गेहूं तथा अन्य खाद्य पदार्थों की जुटाने की तैयारी चल रही है।

मात्र 22 दिन में एकत्र किया गेहूं।

इस सिख मुस्लिम संगठन से जुड़े परवेज ने बताया कि, मालेरकोटला के मुसलमान भाइयों ने दिल खोलकर गेहूं दान में दिया, तथा मात्र 22 दिन में 330 क्विंटल गेहूं जमा हो गया । इस गेहूं के ट्रकों को दुबई में रहने वाले व्यवसायी सुरेंद्र पाल सिंह और तखत पटना साहिब के जत्थेदार रणजीत सिंह ने अमृतसर के लिए रवाना किया।

मुस्लिम भाइयों को किया गया सम्मानित।

जब यह मुसलमान गेहूं का ट्रक लेकर अमृतसर पहुंचे तो सिखों ने उनका स्वागत किया और लंगर भी खिलाया। विदाई के वक्त सभी मुस्लिम भाइयों को स्वर्ण मंदिर का चिन्ह देकर स्वागत किया गया, तथा यह गेहूं सीख मुस्लिम साझा फ्रंट पंजाब के अध्यक्ष डॉ नासिर अख्तर के नेतृत्व में गया था। गेहूं प्राप्त करने पहुंचे लोगों को दरबार साहिब के मैनेजर मुख्तार सिंह और उप मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी ने स्वागत किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago