Categories: Faridabad

फरीदाबाद में अब हर अपराध पर होगी प्रशासन की पकड़, शहर के हर इलाके पर तीखी नज़र

फरीदाबाद शहर में लगातार सड़क दुर्घटना होती रहती हैं और सड़क पर अपराधों के मामले दिन पर दिन बढ़ते जाते हैं अपराधी लगातार लूटपाट को अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था के कमजोर होने के कारण व पर्याप्त साधन ना होने के कारण अपराधियों को पकड़ने में खासा परेशानी होती है ।

परंतु अब हरियाणा में वाराणसी अहमदाबाद की तर्ज पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना बनाई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि शहर के लगभग 100 जगहों पर 800 कैमरे लगाए जा रहे हैं।

अब पूरा शहर इन 800 कैमरे की निगरानी में रहेगा और इससे अपराध पर रोक लग सकता है। इन कमरों में भी बहुत सारी सुविधाएं हैं।

आपको बता दें कि यह कैमरे पार्क वाईफाई और सीसीटीवी से लैस हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह सीसीटीवी कैमरे हाई मास्ट एरिया में दादा लगाए जा रहे हैं।

हाई मास्ट एरिया वह क्षेत्र होता है जहां पर दुर्घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। इन जगहों पर कैमरे लगने से दुर्घटनाओं पर नजर रखी जा सकती है।

आपको बता दें कि इन सीसीटीवी फुटेज का कंट्रोल कंट्रोल रूम में रहेगा और पुलिस का भी इसमें पूर्ण सहयोग रहेगा। यह पूरी योजना लगभग 56 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सभी मुख्य चौराहों पर लगभग 12 से कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

और राष्ट्रीय राजमार्ग पर 300 कैमरे लगाए जाएंगे। इन सभी कमरों की मॉनिटरिंग सेक्टर 20a के कमांड एंड कंट्रोल रूम में की जाएगी। इस योजना के बाद ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि शहर में जितने भी लूटपाट होते हैं इन सभी जगहों पर अब पुलिस की 24 घंटे निगरानी रहेगी और इन अपराधों पर नियंत्रण रहेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago