Categories: FaridabadIndiaJobs

पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली की भतीजी भानुप्रिया पराशर ने किया फरीदाबाद का नाम रोशन, इसरो में हुआ चयन

फरीदाबाद, 30 सितंबर। ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ले में रहने वाली भानुप्रिया पराशर का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयन होने पर देश भर में फरीदाबाद का नाम रोशन हुआ है। भानुप्रिया पराशर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली की भतीजी है। भतीजी की इस उपलब्धि पर पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली भानुप्रिया पराशर के निवास पहुंचे और भानुप्रिया पराशर को उनकी इस उपलब्धि पर फूलों का बुक्का भेंट करके तथा मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

सुरेंद्र बबली ने कहा कि भानुप्रिया ने अपनी मेहनत के बल पर पूरे फरीदाबाद का नाम देश भर में रोशन किया है और आज हर फरीदाबाद वासी उन पर गर्व महसूस कर रहा है।

बबली ने कहा सभी लड़कियों के लिए भानुप्रिया प्रेरणा स्रोत बनी है। भानुप्रिया पराशर का 6 महीने पहले सब इंस्पेक्टर के पद पर हरियाणा पुलिस में नियुक्त हुई थी। मधुबन में ट्रेनिंग कर रही थी।

इसरो में सिलेक्शन होने के बाद पुलिस की नौकरी से त्यागपत्र देकर साइंटिस्ट की नौकरी ज्वाइन की है। भानुप्रिया पराशर फरीदाबाद की सबसे कम उम्र की पहली महिला साइंटिस्ट है। जिनका इसरो में सिलेक्शन हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago