Categories: Uncategorized

जेसीबी वीनस से छंटनी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मांगा लेबर कमिश्नर से जवाब

चंडीगढ़ : जेसीबी और वीनस कंपनी से हटाए गए कर्मचारियों के मुद्दे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के श्रम आयुक्त से चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। लेबर कमिश्नर को भेजे अपने पत्र में विधायक पंडित नीरज शर्मा की शिकायत का हवाला देते हुए आयोग बताया है

कि जेसीबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनसे इस्तीफे लिखवाए गए। इस छंटनी के लिए विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली गई है।

साथ ही दूसरी फर्म मै. वीनस इंडस्ट्रीयल कॉरपोरेशन लिमिटेड पर भी 62 कर्मचारियों को अवैध तरीके से निकालने का आरोप है जिसमें से 23 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने कंपनी में काम के दौरान गंभीर चोटों को झेला है

और ये कर्मचारी पिछले 15-20 सालों से इस फर्म में काम कर रहे हैं। साथ ही अपने पत्र में आयोग ने यह भी लिखा है कि शिकायतकर्ता ने इस मामले में आयोग के दखल की मांग की है और उच्च स्तरीय जांच के बाद सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।


गौरतलब है कि कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में जेसीबी के गेट पर सेक्टर 58 में विधायक नीरज शर्मा पिछले लगभग चार सप्ताह से रामकथा का पाठ कर रहे हैं। संलग्न : 1. विधायक नीरज शर्मा द्वारा मानवाधिकार आयोग को लिखा गया पत्र। 2. मानवाधिकार आयोग का जवाब

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago