Categories: Faridabad

ग्रेटर फरीदाबाद में परेशानियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को दे रहे हैं ये बॉउंसर धमकी, आख़िर किसके हैं ये लोग?

ग्रेटर फरीदाबाद में अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर पिछले 1 महीने से लगातार वहां के निवासी प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं परंतु जब भी और प्रदर्शन करते हैं तो कुछ ऐसे बाउंसर आ जाते हैं जिनके बारे में कोई अन्य व्यक्ति नहीं जानता।

दरअसल यह बाउंसर आकर इन प्रदर्शन करते लोगों को धक्का देने लगते हैं वह इन्हें प्रदर्शन करने से भी रोकते हैं। यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि यह बाउंसर बिल्डर के हैं और इसे लेकर हमने पुलिस में भी शिकायत दे दी है।

परंतु हमसे माफीनामा करा लिया गया है। दरअसल सोसायटी के आरडब्ल्यूए प्रधान राजीव भारद्वाज तथा उप प्रधान कर्मवीर सिंह तथा अन्य लोग बिल्डर कार्यालय से से दूर सोसाइटी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन एक टेंट के अंदर किया जा रहा है जिसमें बिजली का कनेक्शन सोसाइटी से ही लिया जा रहा है। यह प्रदर्शन कर रहे लोगों से जानकारी मिली है कि बिल्डरों के द्वारा भेजे गए बाउंसर ने गुरुवार की रात करीब 8:15 बजे बिजली कनेक्शन काट दिया गया

जिस पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बाउंसर के इस कार्य पर विरोध प्रकट किया जिसके बाद 652 सराय और प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों को डराने धमकाने लगे। लोगों ने बताया कि बाउंसर के इस काम पर मना करने पर बाउंसर ने हमारे ऊपर बदसलूकी की।

दरअसल आपको बता दें कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वे सोसाइटी के हैं और करीब 672 लोगो सोसाइटी में रहते हैं। लोगों का कहना है कि उनके सोसाइटी में बिजली और पानी की व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है।

बिल्डर ने अचानक से मेंटेनेंस का चार्ज भी बढ़ा दिया है जिसके विरोध में लगातार एक महीने से भी ज्यादा का समय प्रदर्शन करने में हो गया है परंतु अभी तक उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

वही लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि हमारे इस प्रदर्शन को रोकने के लिए बिल्डरों ने हमारे ऊपर बाउंसर को छोड़ दिया है जो कि बार-बार आकर हमें प्रदर्शन करने से रोकते हैं और हमें परेशान करते हैं।

सोसायटी के लोगों का यह प्रदर्शन अभी फिलहाल जारी है और जो भी बाउंसर इन लोगों को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं उनके बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि वह बाउंसर किसके द्वारा भेजे जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago