Categories: Special

नीला लावा उगलने वाला “ज्वालामुखी”, दुनिया में ऐसा और कहीं नहीं

ये दुनिया न जाने कितने रहस्यों से भरी हुई है। हर दिन हमारे सामने कुछ ऐसे दृश्य आ जाते हैं, जिसे पहली नजर में देखने पर यकीन नहीं होता। पृथ्वी पर ज्वालामुखी तो बहुत हैं, लेकिन क्या कभी आपने ऐसे ज्वालामुखी के बारे में सुना है जो नीले रंग का लावा उगलता है।

हमने अक्सर टीवी और किताबों में ज्वालामुखी को देखा है, वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो ज्वालामुखी को बेहद करीब से भी देख चुके हैं। अगर आपको भी नीले लावा उगलने वाला ज्वालामुखी देखना है तो इसके लिए आपको इंडोनेशिया जाना होगा।

नीला लावा उगलने वाला "ज्वालामुखी", दुनिया में ऐसा और कहीं नहीं

इंडोनेशिया में एक ऐसा ज्वालामुखी है जिसका लावा नीले रंग का बहता है। अमूमन ज्वालामुखी का रंग लाल, पीला और संतरी गाड़ा रंग का मिक्स अप होता है। लेकिन इंडोनेशिया के वन यूवांगी में स्तिथ कावा इंजन ज्वालामुखी अपने आप में दुनिया का सबसे अनोखा ज्वालामुखी है।

किसी साइंस फिक्शन मूवी की तरह दिखने वाला यह ज्वालामुखी सालों से वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का विषय रहा है। इसकी वजह यह है कि इस ज्वालामुखी से नीले रंग का लावा निकलता है।

पेरिस स्तिथ फोटोग्राफर ओलिवियर ग्रू एन वोल्ड पिछले कई सालों से कावा इंजन ज्वालामुखी पर डॉक्यूमेंटरी बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी से निकलती हुई नीली रोशनी लावा नहीं है, वास्तव में यह सल्फुरिक गेसो के जलने से उत्पन्न होने वाली रोशनी है।

जो वायुमंडल में ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही नीली आंख की तरह दिखाई देता है।ओलिवियर ग्रु एन वोल्ड ने बताया कि ये आग इतनी ख़तरनाक है और किसी भी वस्तु को जलाने की छमता रखती है। ये हमारे मन में लावा जैसा बहाव का एक भ्रम पैदा करती है। ये ब्लू फायर क्रेटर के नाम से भी जाना जाता है।

जब लोगों को ये ज्वालामुखी के बारे में पता चला तो इसे देखने के लिए काफी लोग आने लगे। अब ये पर्यटक स्थल भी बन गया है। लेकिन ज्वालामुखी तक जाना इतना आसान नहीं है,

इस ज्वालामुखी के करीब जाना खतरे से खाली नहीं है क्यूंकि इसमें से निकलने वाली ज़हरीली गैस की वजह से मौत भी हो सकती है। इतना खतरा होने के बाद भी काफी लोग यहां आते हैं क्यूंकि इस जगह उन्हें लगता है कि वे किसी और दुनिया में आ गए हैं।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago