
फरीदाबाद में आए दिन नई नई समस्याएं उभर कर सामने आ रही है। सीवर की और पानी की समस्या लगातार सामने बनी हुई है परंतु प्रशासन द्वारा कोई भी इस पर कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।
शहर में ट्यूबवेल के मरम्मत के ना होने के चलते लोगों को पानी की समस्या सता रही है पानी ना मिलने के कारण लोगों को बाहर से टैंकरों को मंगवाना पड़ता है उसके बाद से ही घरों में पानी जाता है।
इसके अलावा तो भिजवा दिए गए हैं परंतु सीवर लाइन को साफ करने की जिम्मेदारी किसी ने भी नहीं ली। सीवर लाइनों की सफाई के लिए कोई भी आगे नहीं आया और सीवर हर तरफ जाम पड़ा है।
जिसके कारण ओवरफ्लो हो जाता है और सड़कों पर सीवर का पानी जमा हो जाता है। गलियों में तथा सड़कों पर हर तरफ बिना बरसात जलभराव देखने को मिलता है।
वही जब बरसात होती है तो यह पानी अपने स्तर को और ज्यादा कर लेता है तथा घरों के अंदर घुसने लगता है। लोगों द्वारा आए दिन निगम के मुख्यालय पर जाकर वहां पर रोष प्रदर्शन करते हैं।
परंतु उन्हें खाली हाथ वापस आना पड़ता है। जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में लगभग 17 से भी अधिक ट्यूबेल हैं जिनमें 10% से अधिक ट्यूबवेल खराब पड़े हैं।
सीवर की समस्या फरीदाबाद की लगभग हर कॉलोनी हर सेक्टर में देखी जा रही है। फरीदाबाद के नंगला एंक्लेव में जलभराव की समस्या लगातार रहती है।
यह शिविर के ओवरफ्लो की कारण होता है वही सेक्टर 55 के हाउसिंग बोर्ड में भी सीवर ओवरफ्लो के कारण जलभराव रहता है जिसमें काफी बदबू आती है और लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलते।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…