Categories: Faridabad

फरीदाबाद में निगम के अफसरों पर हुआ केस दर्ज, दिखाई गई बड़ी लापरवाही, शिकार हुआ युवक

फरीदाबाद में यदि कोई भी कार्य किया जाता है तो वह अधूरा ही कार्य छोड़ दिया जाता है या फिर कछुए की रफ्तार से कार्य को किया जाता है। वही देखा जाए तो रिसीवर के लिए कोई गड्ढा खोदा जा रहा है या फिर कोई भी अन्य कामों के लिए गड्ढा खोदा जाता है

तो उसे खुला ही छोड़ दिया जाता है जिसका भुगतान आम जनता को करना पड़ता है। ऐसे ही 30 सितंबर को पल्ला क्षेत्र के एक युवक की निगम द्वारा खोदे गए सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।

युवक की पत्नी ने मौके पर ही स्थानीय पुलिस स्टेशन जाकर एफ आई आर दर्ज करवा दिया जिसके बाद से पुलिस द्वारा नगर निगम के जेई एसडीयू और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बता दें 30 सितंबर को मृतक व उसकी पत्नी सेहतपुर रोड से घर की तरफ पैदल जा रहे थे सड़क निर्माण के कार्य चलने के कारण वे सड़क के किनारे चल रहे थे ।

सड़क किनारे चलते हुए बबलू का पैर फिसला और वह पानी से भरे हुए गड्ढे में जा गिरा गड्ढा इतना गहरा था की वही युवक उस में जा गिरा।

युवक की पत्नी व स्थानीय निवासियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया तथा डॉक्टर के पास ले जाया गया, इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

पल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश ने बताया कि बबलू मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है तथा वह यहां परिवार के साथ में पल्ला की शिव कॉलोनी में रहता था।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago