Categories: IndiaReligion

इस मंदिर की काली माता को निकलता है इंसानों से भी ज्यादा पसीना पंखा, कूलर भी नही करता माता के सामने काम

कई बार आंखों के सामने कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होता। ऐसा ही कुछ लोगों के साथ तब हुआ जब एक मंदिर में एसी बंद होते ही काली माता को पसीना आने लगा। ये कोई पहला मौका नहीं था बल्कि एसी के बंद होते ही काली मां को बार बार पसीना आता है। ये दृश्य लोगो को ये सोचने में मजबूर करता है की क्या ऐसा संभव है? भगवान का एक ऐसा ही चमत्कार जबलपुर के सदर स्थित प्राचीन काली मंदिर में देखने को मिलता है।

600 साल पुराना है माता का मंदिर

जबलपुर के सदर स्थित प्राचीन काली मंदिर में लगी काली माता की मूर्ति गोंड शासनकाल के समय की है। बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 600 साल पुराना है। इस मंदिर की भव्यता और नक्कासी देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है।

यहां माता के चमत्कार के दर्शन करने के लोग दूर-दूर से आते हैं। नवरात्रों पर यहां भक्तों का जमावड़ा लगता है। माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से माता के दर्शन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

एसी बंद होते ही जाग जाती है माता

लोग बताते हैं कि आम दिनों में तो सब ठीक रहता है पर गर्मी में माता को पसीना खूब निकलता था, जब कभी माता के वस्त्र बदले जाते थे तो वह गर्मी के कारण भीगे हुए होते थे। जिसके बाद भक्त समझे कि मां को गर्मी लगती है, इसलिए उनको पसीना निकल रहा है।

बाद में भक्तों ने तुरंत ही माता के पास कूलर रखा और फिर ठंडक के लिए एसी लगवा दिया, जिसके बाद से एसी माता के पास ही लगा हुआ है और 24 घंटे चलता रहता है। कहा जाता है कि जब कभी एसी बन्द हो जाता है तो माता के शरीर से पसीना निलकने लगता है और वह जाग जाती है।

ऐसे हुआ माता के मंदिर का निर्माण

मंदिर पुजारिया ने बताया कि, माता काली की इस मूरत को लेकर यह मान्यता है कि, रानी दुर्गावती के शासनकाल में मदन महल पहाड़ा पर बने एक मंदिर में इस प्रतिमा को स्थापित किया जाना था। इसके चलते शारदा देवी की प्रतिमा के साथ काली माता की प्रतिमा को लेकर एक काफिला मंडला से जबलपुर के रवाना हुआ। जैसे ही, वह काफिला जबलपुर के सदर इलाके में पहुंचा तो माता काली की प्रतिमा को लेकर चलने वाली बैलगाड़ी अचानक रुक गई।

उसी रात काफिले में शामिल एक बच्ची को सपने में काली माता के दर्शन हुए, जिन्होंने कहा कि उनकी इस प्रतिमा को यहीं स्थापित किया जाए। इसके बाद काफिले में शामिल लोगों ने इसे देवी का हुक्म मानते हुए इलाके के तालाब के बीचो-बीच एक छोटी सी जगह पर स्थापित कर दिया, जहां बाद में मंदिर की स्थापना की गई।

PEHCHAN FARIDABAD

Published by
PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

Haryana के इस सुंदर कैफे के सामने भूल जाएंगे आप दिल्ली के भी कैफे, पहाड़ और नदियों का होगा एहसास 

देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…

23 hours ago

हरियाणा सरकार ने जारी किया नया कैलेंडर, 2025 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…

3 days ago

Haryana के किसानों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहाँ जाने कैसे 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

4 days ago

इस वजह के चलते Haryana में इन रूटो की ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…

5 days ago

इस तारीख को जारी हो सकता है Haryana में 10वीं का रिजल्ट, जल्दी से यहाँ चेक करें पूरी डिटेल  

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

6 days ago

शिक्षा निदेशालय ने Haryana के स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

अप्रैल का महीना जैसे जैसे खत्म होता जा रहा है, वैसे वैसे प्रदेश में गर्मी…

1 week ago