Categories: Politics

10 फीसदी का कैम्प दक्षिणी हरियाणा के युवाओं पर अत्याचार : विधायक नीरज शर्मा व राव चिरंजीव


फरीदाबाद : उद्योगों में 75 फीसदी रोजगार स्थानीय युवाओं को देने के हरियाणा कैबिनेट के फैसले की आड़ में बने काले कानून का कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा और राव चिरंजीव ने विरोध किया है।

मंगलवार को यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के इन दोनों विधायक ने इस फैसले को दक्षिण हरियाणा के युवाओं पर अत्याचार बताया है।

10 फीसदी का कैम्प दक्षिणी हरियाणा के युवाओं पर अत्याचार : विधायक नीरज शर्मा व राव चिरंजीव


एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि शत प्रतिशत रोज़गार हरियाणा के युवाओं को मिले लेकिन यह डंडे के ज़ोर पर करवाने के बजाय प्रोत्साहन के माध्यम से किया जाना चाहिए।

सरकार को चाहिए कि हरियाणा के जितने युवाओं को कंपनियां रोज़गार दें उनका ईएसआई पीएफ सरकार जमा करे । श्री शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने इस फैसले में ज़िला वार एक कैप भी लगाया है।

जिसमें किसी भी जिले को 10 फीसदी से ज्यादा रोज़गार न देने की व्यवस्था की है। यह दक्षिणी हरियाणा के युवाओं के साथ भेदभाव है। जमीनें हमारी जा रही हैं, प्रदूषण हम झेल रहे हैं, जाम हमारे यहां लगता है

क्यों लेकिन नौकरी हमारे युवाओं को नहीं मिलेंगी ?

रेवाड़ी से विधायक राव चिरंजीव ने नीरज शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार अब कह रही है कि नए लगने वाले उद्योगों में ही यह आरक्षण लागू होगा जबकि जेजेपी ने अपने घोषणा पत्र में ऐसी कोई बात नहीं कही थी।

विधायक शर्मा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का बस नहीं चल रहा नहीं तो वह गुरुग्राम फरीदाबाद के युवाओं को जहर ही दे दे और सरकारें इन इलाकों को सोमनाथ जी का मंदिर समझती हैं कि आओ लूटो और जाओ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago