Categories: FaridabadSpecial

Karwa Chauth Special: फरीदाबाद के वृद्धाश्रम में दो बुजुर्गों को हुआ प्यार, रचाई शादी दोनो रखेंगे करवा चौथ का व्रत

कलयुग का जमाना है कोई बुजुर्ग जवान लड़की से शादी कर रहा है तो कई ने रिश्ता का मुंह काला कर रखा है। लेकिन इस दुनिया में पवित्र रिश्ते भी है। ऐसी ही एक खबर फरीदाबाद से आ रही है जहां दो बुजुर्ग एक दूसरे का सहारे बने और वृद्धाश्रम में एक दूसरे से विवाह कर लिया। लोगो को ये रिश्ता रास नहीं आया फिर भी उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

टेबल पर हुआ प्यार

फरीदाबाद के वृद्धाश्रम में खाने की टेबल पर दोनो को एक दूसरे से प्यार हुआ और वैवाहिक बंधन में बंध गए। अब दोनों करवा चौथ के दिन एक-दूसरे के लिए व्रत रखेंगे।

आपको बता दे, 68 वर्षीय सविता और 62 वर्षीय विजय खुराना फरीदाबाद के गांव पाली के श्री अनादि सेवा प्रकल्प आश्रम में रह रहे हैं। दोनो अकेले होने के कारण सहारे के लिए वृद्धाश्रम में आए थे और अब एक-दूसरे का सहारा बन गए हैं।

दोनो ने मंदिर में कर ली शादी

04 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के नवमी के दिन वृद्धाश्रम के मंदिर में पंडित आचार्य अरुण कुमार ने इनकी शादी करवाई। इनके विवाह में श्री अनादि सेवा प्रकल्प के संस्थापक प्रणव शुक्ला के साथ वृद्धाश्रम के कई बुजुर्ग शामिल हुए।

मुंबई की मूल निवासी सविता के पति की करीब 10 साल पहले ही निधन हो गया था। इनके कोई संतान नहीं है। सविता इस आश्रम में करीब दो महीने पहले आईं थीं।

बेसहारा है सविता

पति के निधन के बाद कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा फिर कई वर्षों तक मथुरा और गुरुग्राम के वृद्धाश्रम में भटकती रही। बाद में इन्हें गांव पाली के वृद्धाश्रम के बारे में जानकारी मिलीं, तो यहां आ गईं।

सविता ने बताया की आश्रम में सभी एक साथ मिलजुल कर टेबल पर खाना खाते है इसी बीच इनकी बात विजय खुराना से होने लगी।

लोगो ने रिश्ते का किया विरोध

सविता आगे बताती है कि, विजय खुराना इस आश्रम में बहुत पहले से रह रहे है। टेबल पर खाना खाते खाते एक दूसरे से बातचीत बढ़ी और फिर ये एक दूसरे का ख्याल भी रखने लगे।

विजय के बीमार होने पर सविता उनके पास बैठ उनकी देख भाल करने लगी। वृद्धाश्रम के अन्य लोग इस करीबी पर एतराज जताते है।

सविता ने किया शादी के लिए प्रपोज

सविता को विजय का साथ पसंद आता था इसलिए उन्होंने विजय के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। विजय ने हामी भर दी फिर दोनो ने आश्रम के मंदिर में शादी रचा ली।

हिसार के रहने वाले विजय करीब 25 वर्ष पहले किन्हीं कारणों की वजह से पत्नी से अलग हो गए थे। काम के सिलसिले में पहले कई वर्ष दिल्ली में रहे। अब दो वर्षों से वृद्धाश्रम में रह रहे हैं।

एक दूसरे के लिए रखेगे करवा चौथ

वृद्धाश्रम में इस तरह से रह रहे बुजुर्गों के विवाह का पहला मामला है। अब दोनो करवा चौथ की तैयारी में है। दोनों ने कहा कि अब वे एक-दूसरे की मंगल कामना और लम्बी उम्र के लिए करावा चौथ का व्रत रखेंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Published by
PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago